P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News: भोज बना मुसीबत, 70 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Dindori News: भोज बना मुसीबत, 70 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Dindori Food poisoning News:

Dindori Food poisoning News: डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिले के मेहदवानी जनपद अंतर्गत ग्राम झामझोला में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भोज में शामिल हुए 70 से अधिक ग्रामीण अचानक बीमार पड़ गए। सामूहिक भोज के बाद हुई इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है।

​ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात आयोजित मृत्यु -भोज में पूड़ी, सब्जी, दाल और चावल परोसे गए थे। भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त और तीव्र कमजोरी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमारों की संख्या बढ़ने लगी, जिससे परिजनों में भय का माहौल पैदा हो गया।

  • ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीजों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीजों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है:
  • ​मंडला जिला अस्पताल: 15 मरीज
  • ​मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: 12 मरीज
  • ​मेहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: 8 मरीज

बीमार ग्रामीणों की जांच जारी

​इनके अलावा अन्य ग्रामीणों का प्राथमिक उपचार और निगरानी गांव में ही की जा रही है। वर्तमान में सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ​घटना की सूचना मिलते ही डिंडौरी से स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम मौके पर पहुँच गई। विभाग ने गांव में ही एक अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया है, जहाँ बीमार ग्रामीणों की लगातार जांच की जा रही है।

फूड पॉइजनिंग से बीमार होने की खबर

​प्रारंभिक तौर पर यह मामला ‘फूड पॉइजनिंग’ (भोजन विषाक्तता) का माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर भोज में परोसे गए खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। ​जिला प्रशासन ने ग्रामवासियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

गांव में स्वास्थ्य निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि वे शुद्ध पेयजल और स्वच्छ भोजन का ही सेवन करें। साथ ही, किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।

PM Kisan Samman Nidhi , PM Fasal Bima समेत इन योजनाओं को लेकर बोले पीएम Modi

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट