छिदवाड़ा/तौफीक मस्कीनी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हुए सिरप कांड में आरोपियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है, और मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर भी मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से महिला ज्योति सोनी फरार चल रही थी, लेकिन पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है, अब संख्या बढ़कर 7 हो गई हैं। पुलिस ने हिरासत लिया है जिससे अब पूछताछ होगी।
अब तक 22 लोगों की मौत
दरअसल छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ दवाई पीने से 22 बच्चों की मौत हुई है, इस मामले में एसआईटी की टीम जांच कर रही है, और पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीण सोनी को बचाने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर को अपना मेडिकल स्टोर कैमिस्ट सौरभ और न्यू अपना फार्म के संचालक राजेश और ज्योति सोनी को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन सहआरोपी फरार हो गई थी, सोमवार को हिरासत ले लिया हैं।
सिरप को लिखने वाले दो डॉक्टरों पर कब होगी कार्रवाई?
सिरप कांड में दो डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने बच्चों को कोल्ड्रिफ दवाई लिखी थी, लेकिन उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्या वजह है कि इन दो डॉक्टरों पर मेहरबान है एसआईटी की टीम। अब देखना यह होगा कि दो डॉक्टरों पर कब तक कार्रवाई होती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। यह सवाल उन परिवारों के लोगों के मन पर चल रहा है जिन्होंने अपने बेटे और बेटियों को खोया है।


