छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में चलती बाइक में अचानक एक व्यक्ति को अटैक आ गया, जिसके कारण लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। इसके बाद फरिश्ते बनकर डॉ. दिनेश ठाकुर पहुंचे, और सीपीआर देकर जान बचा ली है। जिसके बाद परिजन ने डॉक्टर को धन्यवाद दिया।
सीपीआर देकर बचाई जान
दरअसल यह पूरा मामला परासिया रोड का है, जहां सतीश वर्मा अपनी बाइक से पेट्रोल पंप डलवाने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए, तभी डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने देखा तो सीपीआर देना शुरू कर दिया, जो लगभग 1 मिनट तक देते रहे इसके बाद बुजुर्ग को होश आया। तब जाकर परिजनों ने उपचार के लिए पास के ही अस्पताल ले गए, जहां वह अब स्वस्थ है, स्थानीय लोगों जिसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, तो वहीं कुछ लोग खड़े होकर देखते रहे, लेकिन डॉक्टर सब फरिश्ते बनाकर पहुंचे और सतीश वर्मा की जान बचा ली, हर कोई डॉक्टर की तारीफ कर रहा है।
डॉक्टर ने अस्पताल से दी छुट्टी
प्रियांशु वर्मा ने खबर डिजिटल से चर्चा करते हुए कहा कि मौसा सतीश वर्मा बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रही थे, तभी अचानक बाइक से नीचे गिर गए, इस दौरान डॉक्टर दिनेश ठाकुर ने सीपीआर दी, जिसके बाद होश आया है और उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चला, जिसके बाद डॉक्टर ने छुट्टी कर दी है।
एक से तीन मिनट तक डॉक्टर ने दिया सीपीआर
जैसे ही सतीश वर्मा बेहोश होकर सड़क पर गिरे तो डॉक्टर दिनेश ठाकुर को जानकारी लगी, तो डॉक्टर साहब क्लीनिक छोड़कर बाहर निकले और लगभग एक से तीन मिनट तक सीपीआर देते रहे, तब जाकर 52 साल के बुजुर्ग की जान बच सकी है।
