छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के बिछुआ थाना क्षेत्र के गुलसी जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने दबिश दी। जहां 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 43 हजार 900 रुपये और 15 मोबाइल व 9 कार को जब्त किया है, जिसकी लगभग 70 लाख के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
हार-जीत के दांव का खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलसी के जंगल में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना मिलते ही पुलिस घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुंची और जुआरियों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और 151 के तहत कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया हैं।
जुआरियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
जंगल में चल रहे जुआ फड पर पुलिस ने दबिश दी तो 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया हैं, जहां उनका जुलूस निकाला गया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जुआरी बोले कि जुआ खेलना अपराध है और पुलिस हमारी बाप है।
इनकी रही विशेष भूमिका
छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने एक टीम गठित की जिसमें टीआई सहित आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम बनाई जिसमें थाना प्रभारी सतीश उइके, अजय सिंह, सल्लाम, जियालाल पांचे, मनोज रघुवंशी, ब्रजेश रघुवंशी, प्रमोद धुर्वे, आदित्य रघुवंशी, बसंत बघेल, राकेश सेवटकर, राकेश उइके, राहुल मर्सकोले, फूलभानशा परते, नृत्यकिशोर, जीवन रघुवंशी, विकास बैस, डालेन्द्र, अमित तोमर, ब्रजेश राजपूत सहित अन्य पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
