छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ वनमण्डल के अंतर्गत लहगडुआ वनसीमा में मंगलवार की रात तेंदुआ और दो शावकों के देखे जाने के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बाद बुधवार की सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने सीमा से लगे हुए जंगलों में जाकर जानकारी ली, और अलर्ट मोड में आ गए। वन विभाग द्वारा तेंदुए पर नजर रखी जा रही है। वहीं मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
दो शावकों के साथ तेंदुए का मूवमेंट
बताया जा रहा है कि तेंदुआ अपने दो शावक बच्चों के साथ विचरण कर रहा हैं। जिसको किसान ने अपने खेतो में देखा है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आम सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि वनमंडल के लहगडुआ बंसीमा से लगे क्षेत्र में वन्यप्राणी मादा तेंदुआ अपने दो शावक बच्चों के साथ विचरण कर रहा है। मुनादी करा दी गई है कि वन सीमा से लगे ग्रामवासी स्वयं अपने छोटे बच्चों को जंगल की और अकेला न जाने दे, एवं पालतू मवेशियों की सुरक्षा पर ध्यान दें। साथ ही सावधानी पूर्वक खेतों की रखवाली करने के साथ तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी साझा करें।
वन विभाग के अधिकारी बोले
वनविभाग के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार की सुबह जानकारी मिली थी कि तेंदुआ अपने दो शावक के साथ वन सीमा से लगे खेतों में देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया हैं, और साथ ही आसपास के लोगों को सूचना दे दी है और मुनादी भी कराई हैं, ग्रामीणों को जंगल तरफ ना जाने की सलाह दी गई है।
परासिया का जंगल और जमाई का जंगल मूवमेंट क्षेत्र
दरअसल बताया जा रहा है कि तेंदुआ अपने दो शावक को लेकर परासिया के जंगल हो या फिर जमाई के जंगल तरफ चला जाता है, जिसको लेकर वन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए, और रात्रि के समय गश्त कर तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं।


