P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन…आए दिन...

Chhindwara News : बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन…आए दिन कटौती से परेशान किसान

नायब तहसीलदार को कांग्रेस कार्यकर्ता सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी गांव में बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, जो लगभग 3 घंटे तक चला रहा। इसके बाद नायब तहसीलदार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और बिजली की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन
सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन सिंगोडी के द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बस स्टैंड परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशीष जैन और पर्यवेक्षक शैलू सिंगर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌। इस दौरान आशीष जैन ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर निकाला आक्रोश
आशीष जैन ने कहा कि देश और गांव के किसानों को वर्तमान सरकारों ने बर्बाद कर दिया, पूर्व सांसद नकुलनाथ के द्वारा पूर्व में आंदोलन का नतीजा है कि चार पांच सौ रुपए मक्का के दामों में तेजी आई है, नही तो एमएसपी की बात सरकार करती है, मगर किसानों के साथ सिर्फ छलावा करती है। वहीं ब्लॉक पर्यवेक्षक शैलू सिंगर ने कहा कि मक्का और बिजली की कटौती को लेकर पहली बार सिंगोड़ी कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर तेजतर्रार वक्ता देखने को मिले और किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस के इस आंदोलन में उपस्थित लोगो में जान भी फूंकी गई।

सड़क पर बैठे किसान नेता
किसान नेता पुष्पेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में सिंगोड़ी क्षेत्र के लगभग 40-50 गांव सहित जिले भर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति और मक्का के कम दामों को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर दिखे। वही तीन घंटे से ज्यादा बस स्टैंड परिसर में किसान और नेताओ के प्रदर्शन के बाद दोपहर करीब चार बजे अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने के दौरान सिंगोड़ी जेई के नही रहने पर कार्यकर्ता भड़क गए और जेई से बिजली कटौती नहीं करने कहने को लेकर सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे। कुछ देर बाद जेई के आने के बाद ज्ञापन दिया गया। जिसमें समस्या के सुधार नहीं होने पर आगे उग्र धरना प्रदर्शन की बात प्रशासन से कही गई।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस दौरान शैलू सेंगर,आशीष जैन, महेश धुर्वे, आसिफ मिस्कीनी, जीतू जैन, बलराम पटेल, विनोद सिंगोरे, अशरफ पटेल, हंसलाल परते, रवि वर्मा, नन्हे नागेश, घनश्याम पटेल, सुनील पांडे, बलराज पटेल, राजेश पटेल, मुन्ना पटेल, रमता पंद्रम, तीरथ नागवंशी, संजू नायक, संजय पटेल, गोविंद उईके, केतन पटेल, कुलदीप पटेल, जावेद फरीदी, लखन लाल सरियाम, फिरोज खां, इलियास खां, अशोक अमरवंशी, आशा अमरवंशी, सादिक भाई, गोरू भाई, हेमराज इनवाती, नावेद अंसारी, शिवकुमार ठाकुर, सुखदयाल चंद्रवंशी, अनीश भाई, लकी मुस्तकीम, अखिलेश साहू, फूलभांसा, मोहित चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, मुबारिक भाई मुख्य रूप से शामिल थे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट