P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीपूर्व सरपंच दंपत्ति ने वर्तमान सरपंच पर लगाए झूठी शिकायतें दर्ज कराने...

पूर्व सरपंच दंपत्ति ने वर्तमान सरपंच पर लगाए झूठी शिकायतें दर्ज कराने के आरोप, एसपी से मांगी सुरक्षा


पूर्व सरपंच दंपत्ति ने वर्तमान सरपंच पर लगाए झूठी शिकायतें दर्ज कराने के आरोप, एसपी से मांगी सुरक्षा

कटनी – कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धुरी निवासी एक वृद्ध दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पूर्व सरपंच लोटन सोनी एवं उनकी पत्नी अहिल्या बाई सोनी ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर वर्तमान सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दंपत्ति का आरोप है कि ग्राम के मौजूदा सरपंच भरत पटेल लगातार उनके विरुद्ध झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं, जिससे वे मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। बार-बार स्लीमनाबाद थाना के चक्कर लगाने के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है।

मारपीट का आरोप, नाती भी हुआ था घायल
अहिल्या बाई सोनी ने बताया कि वर्ष 2024 में उनके पति लोटन सोनी के साथ वर्तमान सरपंच भरत पटेल द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई थी। इस घटना में उनका नाती भी घायल हुआ था। पीड़ित परिवार का कहना है कि इसके बाद से ही उन्हें लगातार धमकाया और परेशान किया जा रहा है।

डर के कारण जबलपुर में रहना पड़ रहा किराए पर
पूर्व सरपंच लोटन सोनी ने बताया कि पूरे परिवार में भय का माहौल है। वर्तमान सरपंच से जान का खतरा महसूस होने के कारण उन्हें अपना पैतृक घर छोड़कर जबलपुर में किराए के मकान में रहने को मजबूर होना पड़ा है।

एसपी से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और वर्तमान सरपंच द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना से निजात दिलाई जाए, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने गांव में रह सकें।

कलेक्ट्रेट में आत्महत्या प्रयास का मामला भी जुड़ा
इस प्रकरण से जुड़ा एक अन्य तथ्य यह भी सामने आया है कि बीते मंगलवार को वर्तमान सरपंच भरत पटेल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आत्महत्या का प्रयास किया था। उस दौरान उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने और अपनी शिकायतों पर सुनवाई न होने के आरोप लगाए थे।

एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने फरियादी दंपत्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से संबंधित इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट