Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशटीचर की यादगार विदाई…रथ में बिठाकर किया विदा

टीचर की यादगार विदाई…रथ में बिठाकर किया विदा

गांव में निकाला भव्य जुलूस

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ तामिया विकासखंड के धोबीवाड़ा ग्राम में प्राथमिक स्कूल धोबीवाड़ा में पदस्थ शिक्षक मेघराज पराड़कर के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दूल्हे की तरह गाड़ी को सजाया गया और बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई। विदाई के दौरान शिक्षक का गला फूलों की हार से लदा हुआ था, जोकि लोगों और स्टूडेंट्स ने उन्हे पहनाई थी।

भव्य विदाई समारोह का आयोजन
स्कूल के स्टाफ के अलावा ग्रामीणों और छात्रों ने विदाई समारोह को भव्य बनाया। शायद ही कभी ऐसा देखने को मिलता है कि किसी शिक्षक के सेवानिवृत्त होने के बाद भारी संख्या में ग्राम वासी सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावकों की भीड़ उमड़े, और उनके विदाई समारोह को यादगार बना दे। ये सब शिक्षक मेघराज पराड़कर की सेवा का नतीजा है, जोकि अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा दे रही है, क्योंकि जो उत्साह लोगों में दिखाई दिया, वो देखने लायक था।

सालों पहले हुई थी पोस्टिंग
छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड अंतर्गत धोबीवाड़ा ग्राम में देखने को मिला शिक्षक मेघराज पराड़कर की पहली पोस्टिंग 1/10/1987 को धोबीवाड़ा ग्राम में हुई थी, उनके द्वारा लगातार 38 वर्ष 10 माह की जॉब पूरी जिंदगी इसी धोबीवाड़ा प्राथमिक स्कूल में बीता दी गई, वो बच्चों के बेहतर शिक्षा देकर, इसी का नतीजा है कि शिक्षक मेघराज पराड़कर की लोगों ने धूमधाम से बारात के रुप में जुलूस निकाला, उनके गले में फूलों का हार पहनाया गया, उनकी गाड़ी को भी दूल्हे की तरह फूलों से सजाया गया था। लोगों ने बैंड बाजे के साथ शिक्षक मेघराज पराड़कर को विदा किया।

इस कार्यक्रम में हरीश उइके जनपद पंचायत सदस्य, जगदीश धुर्वे सर,समस्त पंच,रविशंकर परतेती अध्यक्ष,मेहरवान परतेती,जयराम पंद्रे,ममता उइके, उर्मिला परतेती,उर्मिला कुमार,सन्तोष परतेती,मरदानसा,पंद्रे, मनीराम उइके जी,विजय परतेती सहित समस्त ग्रामवासी और शिक्षक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट