CM Mohan Yadav : बैतूल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवार के निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत पुत्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और करीब 15 मिनट तक उनके घर पर रहे।
बचपन से अस्वस्थ थीं सुरभि
बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल बचपन से ही अस्वस्थ थीं और परिवार लगातार उनका इलाज करा रहा था। उनकी नियमित फिजियोथेरेपी भी चल रही थी। बुधवार को भी उनकी फिजियोथेरेपी कराई गई थी, लेकिन उसी दिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सुरभि बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक कष्ट में रहता है तो परिवार को भी गहरी पीड़ा से गुजरना पड़ता है, जिसे खंडेलवाल परिवार ने करीब से महसूस किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए सुरभि की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की।
राजनीतिक संगठनों ने जताया शोक
सुरभि खंडेलवाल के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। बीजेपी और कांग्रेस समेत कई जनप्रतिनिधियों और संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


