सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता बरही/कटनी,– 14 मार्च।प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav शनिवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरही पहुंचे, जहां वे किसान सम्मेलन एवं कृषि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के आगमन पर बरही स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री के दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर हेलीपेड पहुंचने पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री Uday Pratap Singh, खजुराहो सांसद Vishnu Dutt Sharma, विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak, मुड़वारा विधायक Sandeep Shriprasad Jaiswal, बहोरीबंद विधायक Pranay Prabhat Pandey तथा बड़वारा विधायक Dhirendra Bahadur Singh ने पुष्पगुच्छ और पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं संभागायुक्त धनंजय सिंह, डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.के. डेहरिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर अगवानी की।मुख्यमंत्री अपने बरही प्रवास के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे और आभार रैली व रोड शो में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बरही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत, कृषि महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
सम्बंधित ख़बरें


