P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 अगस्त का कार्यक्रम: भोपाल में नशा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 अगस्त का कार्यक्रम: भोपाल में नशा मुक्ति शपथ, इंदौर में विशाल तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

भोपाल / खबर डिजिटल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 अगस्त को भोपाल और इंदौर में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन, भोपाल से करेंगे, जहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ अंतर्गत उज्जैन से अयोध्या के लिए ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। यह शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 12 बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 12:40 बजे रविंद्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नशा मुक्त समाज के लिए संकल्प दिलाएंगे। दोपहर बाद शाम 4 बजे वे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे और वहां ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ में अगुवाई करेंगे, जो स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 6:40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर से भोपाल लौटेंगे।

मुख्य कार्यक्रम :

12 बजे – मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उज्जैन से अयोध्या ट्रेन का शुभारंभ (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, समत्व भवन, भोपाल)

12:40 बजे – राज्य स्तरीय वृहत नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह, रविंद्र भवन, भोपाल

04:00 बजे – भोपाल से इंदौर प्रस्थान

इंदौर – ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ में सहभागिता

06:40 बजे – इंदौर से भोपाल आगमन

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट