भोपाल/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 6 सितम्बर 2025 को दिनभर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे समत्व भवन से होगी, जहां सीएम प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सिंगल क्लिक से राहत राशि का वितरण करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वह ताज होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री समत्व भवन में कानून व्यवस्था और एंटी-नक्सलाइट समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 5 बजे वे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रवीन्द्र भवन पहुंचकर बुंदेली समागम-2025 का शुभारंभ करेंगे।


