P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमुख्यमंत्री मोहन यादव का 14 मार्च को बरही दौरा, प्रभारी मंत्री उदय...

मुख्यमंत्री मोहन यादव का 14 मार्च को बरही दौरा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह भी रहेंगे साथ

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मार्च को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरही के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 1.15 बजे बैतूल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.50 बजे बरही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। वे शनिवार को दोपहर 2.30 बजे नरसिंहपुर जिले के लोलरी से सड़क मार्ग द्वारा बरही पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रमों में भाग लेंगे।कार्यक्रमों के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से बरही से जबलपुर के डुमना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वे राजकीय विमान द्वारा भोपाल रवाना होंगे। वहीं प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह शाम 5.30 बजे सड़क मार्ग से लोलरी नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट