P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, कुठला पुलिस ने आरोपी को किया...

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला, कुठला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— थाना कुठला क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर महिला अपराधों में रोकथाम और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार 12 मार्च की देर रात थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। बताया गया कि रात करीब 8 बजे बालिका घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालिका गांव के एक सूने मकान में मिली, जहां एक अधेड़ व्यक्ति उसके साथ जबरन गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बालिका को लेकर थाना कुठला पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित मिश्रा (35 वर्ष), पिता रामनरेश मिश्रा, निवासी ग्राम जोबी खुर्द थाना कुठला को 13 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के साथ उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल, विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, रामाश्रय सिंह, महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट