भोपाल / पश्चिम चंपारण / सहर्सा / पटना।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को बिहार के पश्चिम चंपारण, सहर्सा और पटना के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार चुनाव प्रचार और जनसभाओं से जुड़ा रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 8:35 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से एयरपोर्ट गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पहुंचेंगे। बगहा के शेरा बाजार खेल मैदान में आयोजित जनसभा में CM मोहन यादव जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सिकटा के रामपुरखान मेनटार्ड हाई स्कूल मैदान में एक अन्य जनसभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री mohan yadav हेलीकॉप्टर से सहर्सा (बिहार) पहुंचेंगे, जहां नामांकन सभा में शामिल होंगे। यह सभा सोह थाना, पुराना उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित की जाएगी।
शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री सहर्सा से सड़क मार्ग द्वारा पटना रवाना होंगे और शाम 7:25 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात्रि 8 बजे CM Mohan Yadav पटना से भोपाल के लिए रवाना होकर रात 9:10 बजे bhopal निवास पर पहुंचेंगे।


