P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशCM Mohan Yadav Davos Visit: मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे पर करेंगे संवाद

CM Mohan Yadav Davos Visit: मध्यप्रदेश के विकास एजेंडे पर करेंगे संवाद

Chief Minister Mohan Yadav Davos Visit कई कंपनियों से करेंगे एमओयू

भोपाल/ खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav Davos Visit: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दावोस दौरे पर हैं। बुधवार को CM Mohan Yadav दावोस प्रवास के दौरान वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के वैश्विक मंच पर MP की निवेश, नीति और उपलब्ध निवेश अवसरों पर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ एमओयू होंगे।

Chief Minister Mohan Yadav नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उच्च स्तरीय संवादों में सहभागिता करेंगे, जिनमें यूटिलिटी-स्केल ऊर्जा संक्रमण, निवेश जोखिम न्यूनीकरण और उप-राष्ट्रीय सरकारों की भूमिका पर केंद्रित सत्र शामिल हैं। इन संवादों के माध्यम से राज्य में ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, निजी निवेश को प्रोत्साहन और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मध्यप्रदेश मॉडल को वैश्विक निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखा जाएगा।

शिवपुरी में बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार – Khabar Digital

दावोस में सीएम मोहन यादव, इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश– ए स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट हब पर रखेंगे अपनी बात

World Economic Forum 2026 में पर्यटन क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश की उभरती संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। ‘री-इमैजिनिंग टूरिज्म एट स्केल’ विषयक विशेष सत्र में संस्कृति, विरासत, नवाचार और कनेक्टिविटी के समन्वय से पर्यटन को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के सशक्त माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी, एविएशन, टूरिज्म फोरम और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा।

ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, एविएशन और उभरती तकनीकों से जुड़े वैश्विक उद्योग नेतृत्व के साथ लक्षित वन-टू-वन बैठकें होंगी। इन बैठकों का उद्देश्य मध्यप्रदेश में निवेश के ठोस अवसरों, दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश– ए स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट हब’ सत्र के माध्यम से राज्य की औद्योगिक क्षमता, इंफ्रॉस्ट्रक्चर रेडीनेस और सेक्टर-फोकस्ड नीतियों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम 2026: दावोस में दूसरे दिन इन विषयों पर हुई चर्चा – Khabar Digital

सीएम मोहन यादव वैश्विक प्रतिनिधियों से करेंगे वन टू वन चर्चा

Chief Minister Mohan Yadav औपचारिक सत्रों के साथ संवाद, उद्योग जगत के साथ राउंड टेबल चर्चाएं, नेटवर्किंग मीटिंग और वैश्विक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। समग्र रूप से दावोस का दौरा मध्यप्रदेश को निवेश, तकनीक और वैश्विक सहयोग के माध्यम से भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने की दिशा में निर्णायक पहल सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav का दावोस दौरा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को सुदृढ़ करने और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार सृजन के नये अवसर खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

BJP New National President Nitin Naveen: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत बोले नितिन नबीन भाजपा विजयी भविष्य के प्रतीक – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट