भोपाल/खबर डिजिटल/BJP New National President Nitin Naveen: मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना यह सिद्ध करता है कि भाजपा में दायित्व, वंशवाद, सिफारिश या संयोग से नहीं, बल्कि संगठन, समर्पण और सिद्ध क्षमता से तय होता है।
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं बधाई दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान नितिन नबीन जी को सौंपा जाना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने भविष्य को युवा, ऊर्जावान, दूरदर्शी और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में सुरक्षित देख रही है।
यह निर्णय भाजपा के मजबूत संगठन, अनुशासन और विचारनिष्ठ राजनीति का प्रतीक है। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा विचार, संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के संगठन कौशल से पार्टी सफलता के नए शिखर तक पहुंचेगी।
पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है। संगठन पर्व के माध्यम से नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना कार्यकर्ता-आधारित नेतृत्व की सशक्त मिसाल है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा है। संगठन पर्व के माध्यम से नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना यह सिद्ध करता है कि भाजपा में दायित्व, वंशवाद, सिफारिश या संयोग से नहीं, बल्कि संगठन, समर्पण और सिद्ध क्षमता से तय होता है।
नितिन नबीन का बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर संगठन पर्व की मूल भावना को जीवंत करता है। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में संगठन की बूथ, मंडल और जिला संरचना और अधिक सशक्त होगी, जो भाजपा की असली ताकत है।
भोपाल: नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल – Khabar Digital
संगठन पर्व का मूल उद्देश्य बूथ सशक्तिकरण है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का संगठनात्मक अनुभव इस दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा अंत्योदय, सुशासन, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और संविधान की भावना के साथ विपक्ष की तुष्टिकरण एवं विभाजनकारी राजनीति का निर्णायक उत्तर देगी।
उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ ही अंत्योदय व सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अधिक मजबूती से साकार करेगी। यह नेतृत्व न केवल संगठन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि देशवासियों के विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हुए भाजपा को स्थिर नेतृत्व, मजबूत संगठन और विजयी भविष्य की ओर संगठित रूप से आगे बढ़ाएगा।


