CM Mohan Yadav Dubai Visit: दुबई में रविवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों पर आधारित ‘एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)’ प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की विशिष्ट पहचान रखने वाले उत्पादों, स्थानीय कला, शिल्प एवं परंपरागत उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ना तथा प्रदेश के उद्यमियों एवं उत्पादकों के लिए नए अवसर सृजित करना है।
दुबई में आयोजित यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकन के लिए 7 दिनों तक खुली रहेगी, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ अंतरराष्ट्रीय आगंतुक भी मध्यप्रदेश के विविध उत्पादों और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकेंगे।
