Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशसिवनी में 1.11 करोड़ की लूट का 24 घंटे में खुलासा, 7...

सिवनी में 1.11 करोड़ की लूट का 24 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

सिवनी/राकेश यादव संवाददाता/ सिवनी में नेशनल हाईवे-44 पर हुई करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया लगभग पूरा मशरूका बरामद किया है।

3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे लखनवाड़ा निवासी योगेंद्र बघेल सोने-चांदी की दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने बदमाशों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, चाकू दिखाकर डराया और करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में तत्काल अलग-अलग 10 पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने करीब 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में जितेन्द्र उर्फ जित्तू पिता माधव बंजारा, उम्र 26 वर्ष, निवासी बंजारा मोहल्ला बंडोल थाना बंडोल;
भूपेन्द्र पिता गौतम जंघेला, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंधा थाना बंडोल;
योगेश पिता राजकुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, समनापुर थाना लखनवाड़ा;
राज उर्फ आरव पिता राजू उईके, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी छपारा थाना छपारा;
दुर्गेश पिता धनिराम नागौत्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी भैरोगंज थाना कोतवाली सिवनी;
आकाश पिता विजय डेहरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी छपारा थाना छपारा;
और आदित्य उर्फ सिद्धू पिता रविन्द्र लाहोरिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी भोंगाखेड़ा मेहतरी मोहल्ला थाना कोतवाली सिवनी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 320 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 48 लाख रुपये, 26 किलो चांदी जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, करीब 1 लाख रुपये कीमत के सात मोबाइल फोन सहित कुल करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

सिवनी पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि वारदात के महज 24 घंटे के भीतर सातों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए और लूट का 100 प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट