P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Politics : शाह के बाद मोदी से मिले मोहन, निगम मंडल...

MP Politics : शाह के बाद मोदी से मिले मोहन, निगम मंडल पर लगी मुहर?

MP Politics : मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने आज ​दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सीएम मोहन ने इससे पहले अपने पिछले दौरे के दौरान केंन्द्रीय गृहमंत्री से मुलाकात भी की थी। और अब पीएम मोदी से हुई अहम मुलाकात ने बाद प्रदेश की राजनीति में कई सवालों को जल्द देना शुरू कर दिया है।

मोदी से मोहन की चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात के दौरान किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने पीएम मोदी को राज्य में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की किसान कल्याण वर्ष के तहत कृषि विकास, किसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कई पहलें की जा रही हैं। वही प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीएम मोहन के प्रयासों की सराहना की।

निगम मंडल पर लगी मुहर?

सीएम मोहन यादव की पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर राजनैतिक गलियारों में कई तरह के मायने निकाले जाने लगे है। दरसअल, बीते दिनों सीएम मोहन ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, तो वही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इन मेल मुलाकातों को लेकर चर्चा है कि प्रदेश में निगम मंडलों में नियुक्तियां होना है। चर्चा है कि मोहन और खंडेलवाल ने मोदी, शाह और नवीन से निगम मंडलों की सूची को लेकर चर्चा की है और लगभग सूची को पूरी तरह से फायनल कर लिया गया है। प्रदेश भाजपा जल्द ही निगम मंडलों की सूची को आने वाले समय में जारी कर सकती है। इसी के चलते सीएम मोहन की पीएम मोदी से मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट