ओरछा (निवाड़ी)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी जिले के ओरछा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान CM Mohan Yadav श्री रामराजा लोक परियोजना के द्वितीय चरण का भूमिपूजन करेंगे और कुल 332 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को देंगे।
श्री रामराजा लोक द्वितीय चरण का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री रामराजा लोक निर्माण के द्वितीय चरण की आधारशिला रखेंगे। यह चरण ओरछा को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ओरछा में 332 करोड़ के कार्यों की सौगात, 257 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे साथ ही हितलाभ वितरण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।
दर्शन, अवलोकन और भ्रमण
मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने प्रवास के दौरान श्री रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे। जुझार सिंह महल का भ्रमण करेंगे। श्री रामराजा लोक फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्री रामराजा वृद्धाश्रम में भोजन और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करेंगे।


