भोपाल/राजगढ़/सीहोर, 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धनतेरस के अवसर पर शनिवार को दिनभर किसानों के बीच रहेंगे। उनका दौरा भोपाल, ब्यावरा (राजगढ़) और बिलकिसगंज (सीहोर) के विभिन्न कार्यक्रमों में निर्धारित है।
मुख्य मंत्री मोहन यादव के दिनभर के कार्यक्रम
सुबह 10.15 बजे – ब्रिफिंग (एडीजी इंटेलिजेंस / अन्य जनसंपर्क) बैठक करेंगे।
सुबह 10.30 बजे – प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एपीसी भवन का लोकार्पण करेंगे।
सुबह 11 बजे से 12.15 बजे तक – किसान सम्मेलन, राहत राशि वितरण (भोपाल) में शामिल होंगे।
राजगढ़ जिले में कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव 12.35 बजे – स्टेट हेंगर भोपाल से रवाना होकर ब्यावरा, जिला राजगढ़ पहुचेंगे। यहां राहत राशि वितरण एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीहोर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 से 2.15 बजे – हेलिपैड ब्यावरा से रवाना
सीहोर जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे – हेलिपैड बिलकिसगंज, जिला सीहोर पर आगमन होगा। यहां किसान सम्मेलन, राहत राशि वितरण (बिलकिसगंज) में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 3.10 से 03.20 बजे – मानसरोवर मेडिकल कॉलेज, ग्राम गादिया, बिलकिसगंज, जिला सीहोर हेतु प्रस्थान करेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 3.50 से 4 बजे – सीहोर कार्यक्रम स्थल से हेलिपैड बिलकिसगंज पहुचेंगे।
शाम 4.05 से 04.25 बजे – हेलिकॉप्टर से स्टेट हेंगर भोपाल वापसी होगी। मुख्यमंत्री 4.40 बजे – भोपाल निवास आगमन होगा।


