नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/ खबर डिजिटल/ आज धनतेरस है और आज सोने की कीमतों में 3 हजार 600 रुपए का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इससे देशभर के बाजार में हलचल का माहौल रहने वाला है, क्योंकि आज का दिन खरीदी करने का है, ऐसे में सोना-चांदी खरीदने सर्राफा बाजार की तरफ लोग बढ़ेंगे। परंपरा के अनुसार इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। बढ़ते दामों के बावजूद ज्वैलरी शोरूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह तेजी निवेशकों के लिए लंबे समय में फायदेमंद संकेत है। आज आपके शहर में सोने का रेट (gold rate today) क्या? चलिए जानते हैं।
आपके शहर में क्या सोने की कीमत?
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 721
मुंबई 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
जयपुर 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 974
लखनऊ 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 974
अहमदाबाद 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
गुरुग्राम 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 721
गाजियाबाद 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 721
नोएडा 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 721
औरंगाबाद 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
इंदौर 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
कानपुर 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 974
भोपाल 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
रायपुर 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
पुणे 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
वडोदरा 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
सूरत 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
पटना 13 हजार 283 12 हजार 176 9 हजार 964
नागपुर 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
चंडीगढ़ 13 हजार 293 12 हजार 186 9 हजार 974
चेन्नई 13 हजार 310 12 हजार 201 10 हजार 101
कोलकाता 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
बेंगलुरु 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
हैदराबाद 13 हजार 278 12 हजार 171 9 हजार 959
चांदी का वायदा भाव
इस बीच चांदी में भी तेजी दिखाई दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2 हजार 752 रुपये या 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1 लाख 70 हजार 415 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3 हजार 274 रुपये या 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1 लाख 72 हजार 350 रुपये प्रति किलोग्राम के सबसे उच्च स्तर पर नजर आई।
वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का वायदा भाव
वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,375.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत मामूली बढ़त के साथ 53.38 डॉलर प्रति औंस रही।


