P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: मनरेगा महासंग्राम रैली में भाजपा पर बरसी कांग्रेस, आमला में किया...

बैतूल: मनरेगा महासंग्राम रैली में भाजपा पर बरसी कांग्रेस, आमला में किया धरना-प्रदर्शन, निलय डागा ने गिनाई बीजेपी की नाकामियां

निलय डागा ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ आमला विधानसभा क्षेत्र के बस स्टैंड चौक पर कल कांग्रेस द्वारा मनरेगा महासंग्राम रैली के तहत धरना-प्रदर्शन और विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए। निलय डागा ने कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार ने मनरेगा कानून लागू कर ग्रामीणों को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। भाजपा सरकार ने इस कानून की मूल भावना को कमजोर कर दिया।

गांधी का नाम हटाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया नाम दिया, ताकि गांधी विचारधारा को मिटाया जा सके और कांग्रेस को झूठे आरोपों में घेरा जा सके।

हिंदू के नाम पर राजनीति

डागा ने कहा कि भाजपा हिंदू के नाम पर वोट लेती है लेकिन किसान, युवा और आम नागरिक को न खाद मिल रही है, न रोजगार, न शुद्ध पानी।

एथनॉल प्लांट व मक्का घोटाले का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि एथनॉल प्लांट में भाजपा नेताओं की पार्टनरशिप है, जिसके चलते किसानों को मक्का औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर किया गया।

मेडिकल कॉलेज और पीपीपी मॉडल पर सवाल

डागा ने कहा कि बैतूल में सरकारी मेडिकल कॉलेज का वादा कर अब उसे पीपीपी मोड पर निजी संस्था को सौंपा जा रहा है, जहां न मुफ्त इलाज मिलेगा न शिक्षा। उन्होंने कहा कि देश के अस्पताल, स्कूल, आईआईटी, आईआईएम और उद्योग कांग्रेस की देन हैं, उन्हीं संस्थानों में पढ़कर लोग आज कांग्रेस को कोस रहे हैं।

ज्ञापन सौंपा

धरने के बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसील पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें सड़क, स्वास्थ्य, बिजली बिल, मक्का खरीदी, यूरिया और पेयजल जांच की मांग रखी गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट