P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कटनी जिले में बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की कमी, लगातार बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि महंगाई की मार से आमजन कराह रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और समय पर उपलब्धता न होना सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और आम नागरिकों को इसकी सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि गैस की कमी का असर छोटे व्यापारियों, रेस्टोरेंट और होटल व्यवसायियों पर भी पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर व्यवसाय बंद होने की स्थिति बन रही है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है और आम आदमी की कमर टूट रही है।प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट