P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशDigvijay Singh Ayodhya : राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार अयोध्या...

Digvijay Singh Ayodhya : राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh Ayodhya : मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 26 मार्च को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। राम मंदिर निर्माण होने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा, जिसे लेकर राजनीतिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

लिया था संकल्प

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह इस दौरान राम मंदिर अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करेंगे और साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने पहले ही संकल्प लिया था कि मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद वे अयोध्या जाकर दर्शन करेंगे।

दान में दी थी इतनी राशि

बताया जाता है कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 1 लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि भी दान में दी थी। दिग्विजय सिंह कई बार सार्वजनिक रूप से खुद को राम भक्त बता चुके हैं, हालांकि वे यह भी स्पष्ट करते रहे हैं कि उनके लिए आस्था और राजनीति अलग-अलग विषय हैं। अब दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकन प्रदेश की राजनीति में हलचल देखी जा रही है, क्योंकि लंबे समय बाद उनका अयोध्या जाना कई मायनों को जन्म देता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट