P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालदिग्विजय-उमंग सिंघार की कमरा बंद मुलाकात, खुद दिग्विजय पहुंचे सिंघार के घर...

दिग्विजय-उमंग सिंघार की कमरा बंद मुलाकात, खुद दिग्विजय पहुंचे सिंघार के घर !

सिंघार-दिग्विजय की मुलाकात से गरमाई सियासत, कयासबाजियों का दौर शुरु

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर गुरुवार को बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर पहुंचे। जबकि सिंघार को दिग्विजय सिंह का धुर विरोधी माना जाता रहा है। वहीं इस मुलाकात की चर्चा सूबे के राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई, तो आगामी वक्त में इसके परिणाम भी सामने आने की बात कही जा रही है।

सिंघार ने किया था स्मार्ट मीटर पर खुलासा
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने नित-नए खुलासे करने के लिए विख्यात माना जाता है, इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके दिग्विजय ने एक समय में ईवीएम को हैक करने का दावा करते हुए, उसका डेमो पेश किया था। कुछ इसी तरह की राह पर फिलहाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चलते नजर आ रहे है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के मामले में पिछले दिनों खुलासा किया था, और इसे देश की सुरक्षा में बड़ी सेंध बताया था। ऐसे में दिग्विजय और सिंघार की मुलाकात को जानकार एक अलग चश्में से भी देख रहे हैं।

बंद कमरे में दोनों के बीच चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अचानक उमंग सिंघार के बंगले पर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष ने उनका स्वागत किया । जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। इस बातचीत के बारे में दोनों की नेताओं ने चुप्पी साधे रखी, और इसे औपचारिक करार दिया। परंतु विपक्ष की आगामी रणनीति में इस मुलाकात की झलक साफ तौर पर दिखाई दे सकती है।

सिंघार ने लगाए थे दिग्विजय पर आरोप
आपको बता दें कि उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय के धुर विरोधी माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार के समय दिग्विजय सिंह पर उमंग सिंघार गंभीर आरोप लगा चुके हैं। सिंघार यह कह चुके है कि दिग्विजय उन्हें राजनीति नहीं करने दे रहे है। कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे सिंघार, दिग्विजय से इतना प्रताड़ित हुए थे कि उन्‍होंने मोर्चा खोल दिया था। उमंग सिंघार ने दिग्विजय को ब्लैकमेलर और माफिया तक कह दिया था। इतना ही नहीं दिग्विजय पर सरकार को अस्थिर करने के साथ ही मंत्रियों से वसूली करने का भी आरोप लगाया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट