P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरTI को ब्लैकमेल करने वाली लेडी ASI बर्खास्त, 3 साल के बाद...

TI को ब्लैकमेल करने वाली लेडी ASI बर्खास्त, 3 साल के बाद हुई कार्रवाई

इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में TI ने गोली मारकर किया था सुसाइड

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर के बहुचर्चित टीआई सुसाइड केस में आरोपी लेडी एएसआई रंजना खोड़े पर मध्यप्रदेश शासन ने कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विभागीय जांच में खुलासा हुआ था कि रंजना टीआई हाकम सिंह को ब्लैकमेल कर रही थी। जांच अधिकारी ने यह भी माना था कि इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

पुलिस कंट्रोल रुम में की थी सुसाइड
पूरा मामला जून 2022 का है। जहां पर टीआई हाकम सिंह पंवार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पहले एएसआई रंजना खोड़े पर गोली चलाई थी। जिसमें वो बच गई थी। फिर खुद को गोली मार ली थी। पुलिस कंट्रोल रुम में अचानक गोली चलने की घटना के बाद हड़कंप मच गया था। मामले में एसआईटी के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक बार फिर मामले की जांच कराई थी। वहीं अब इसके बाद सरकार ने रंजना की सेवा समाप्त कर दी है। रंजना बर्खास्तगी से पहले तक धार जिले में पदस्थ रही है।

मृतक टीआई पर हुआ था प्रकरण दर्ज
बर्खास्त एएसआई रंजना खोड़े ने टीआई के खिलाफ छोटी ग्वालटोली पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद टीआई हाकम सिंह पंवार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वहीं
टीआई के परिवार ने रंजना पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए थे, तब पुलिस ने ब्लैकमेलिंग की धाराओं में रंजना के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था, जिसमें रंजना की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि एक हफ्ते में ही रंजना को जमानत मिल गई थी।

रंजना के भाई की हो गई थी मौत
एएसआई रंजना खोड़े पर गोली चलने की घटना से उसका एक भाई काफी तनाव में था। जिसके बाद जलने से उसकी मौत हो गई थी। उसका इलाज इंदौर में ही चला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट