डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ कलेक्टर एवं एसडीएम के अथक प्रयास से गल्ला गोदाम मंडी में शुरू हुई बहुप्रतीक्षित चौपाटी, रात 10 बजे तक गुलजार रहेगी। डिंडौरी के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी हो गई। जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों से गल्ला गोदाम मंडी में चाट-चौपाटी का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष सारिका नायक, पार्षद स्मिता बर्मन, रूपाली जैन, समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, एसडीएम रामबाबू देवांगन, एसडीओपी जगदीश द्विवेदी, अमित तिवारी, और नगर परिषद के सभी अधिकारी-कर्मचारी व मीडिया के साथी मौजूद रहे।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने बताया कि “जिले के बनने के समय से ही लोग यहां एक सुव्यवस्थित चौपाटी की मांग कर रहे थे। प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लिया और अब यह चौपाटी शुरू हो गई है। इससे नगर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही, साथ ही बच्चों और परिवारों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह भी मिल गई है।”

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश उन्होंने सभी दुकानदारों के लिए कुछ नियम बनाए हैं – हर दुकानदार को अपनी दुकान पर 2 डस्टबिन रखना जरूरी होगा। चौपाटी में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो। चौपाटी रात 10 बजे तक ही खुली रहेगी। इसके बाद सभी दुकानें बंद करनी होंगी। जो दुकानदार कचरा फैलाएगा या नियम तोड़ेगा, उसका चालान काटा जाएगा। चालान से मिलने वाले पैसे से और डस्टबिन खरीदे जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर काम करते हैं तो नगर का विकास तेजी से होता है।
विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि यह डिंडौरी के लिए गर्व की बात है। अब लोगों को अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही जगह मिल जाएंगे।
पुलिस भी करेगी सहयोग व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद के साथ पुलिस प्रशासन भी पूरा सहयोग करेगा। इससे चौपाटी में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
चौपाटी के शुरू होने से डिंडौरी के लोगों में खुशी का माहौल है। अब शाम के समय परिवार के साथ घूमने और खाने-पीने के लिए शहरवासियों को एक साफ-सुथरी और सुरक्षित जगह मिल गई है।
