Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेश​कलेक्टर की सादगी ने जीता दिल: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों संग...

​कलेक्टर की सादगी ने जीता दिल: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों संग किया भोजन

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डिंडौरी जिले में शासकीय आयोजनों के साथ-साथ जन-संवेदनशील पहल भी देखने को मिली। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने राष्ट्रीय पर्व को बच्चों और ग्रामीणों के बीच पहुँचकर एक यादगार दिन बना दिया।

​विद्यालय परिसर में पौधरोपण और बच्चों संग भोजन

कलेक्टर भदौरिया स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत एकीकृत माध्यमिक शाला देवरा पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता का स्वाद चखा और बच्चों से उनकी पढ़ाई व सुविधाओं के संबंध में आत्मीय बातचीत की।

​वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे: ​जनप्रतिनिधि: जनपद अध्यक्ष आशा सिंह,​पुलिस प्रशासन: पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, ​प्रशासनिक अधिकारी: सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, ​अनुभागीय अधिकारी: एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक एवं डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन

adv-dindori
adv-dindori

​चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

मध्यान्ह भोजन के बाद कलेक्टर ने शाला परिसर में ही उपस्थित ग्रामवासियों से सीधा संवाद किया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, पेयजल, बिजली और राजस्व से जुड़े विषयों से कलेक्टर को अवगत कराया। ​जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली की ग्रामीणों ने काफी सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट