P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी की बेटी चाँदनी नरेती का कुश्ती में दबदबा: नेशनल गेम्स में...

डिंडौरी की बेटी चाँदनी नरेती का कुश्ती में दबदबा: नेशनल गेम्स में जीता पदक

कलेक्टर ने किया सम्मानित

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ​डिंडौरी जिले के छोटे से गाँव की प्रतिभावान खिलाड़ी चाँदनी नरेती ने कुश्ती के अखाड़े में अपनी ताकत और कौशल का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। अपनी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प के बल पर चाँदनी ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा दी है। ​

डिंडौरी का बढाया मान

चाँदनी की सफलता का सफर हाल के महीनों में बेहद अच्छा रहा है। ​खेलो मध्यप्रदेश यूथ गेम्स (उज्जैन) इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चाँदनी ने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ट्रायल में चाँदनी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता और नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

यह भी पढ़ें – खबर डिजिटल का असर: दूषित पानी की शिकायत पर हरकत में आया जल निगम – Khabar Digital

​खेलो इंडिया नेशनल गेम्स (अंबिकापुर): 28 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चाँदनी ने देश भर के पहलवानों को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

डिंडौरी कलेक्टर ने किया सम्मानित

​सोमवार को डिंडौरी कलेक्टर ने चाँदनी नरेती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें फूलमाला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास के लिए हॉल की मांग पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को खाली भवन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर नया बैडमिंटन कोर्ट तैयार करने का अल्टीमेटम दिया है।

यह भी पढ़ें – आधार बनाने वाली कंपनी में इंटर्नशिप का मौका, इस लिंक से डायरेक्ट करें अप्लाई – Khabar Digital

कलेक्टर ने कहा, खेल की जरूरतों के लिए करें संपर्क

​कलेक्टर ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी किसी भी समस्या या खेल संबंधी जरूरत के लिए सीधे उनसे दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं। ​चाँदनी नरेती वर्तमान में शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय, डिंडोरी में बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। वे जिले के अमरपुर विकासखंड के ग्राम घेवरी की रहने वाली हैं। उनके पिता शिव प्रसाद नरेती और माता सुनीता नरेती अपनी बेटी की इस सफलता पर बहुत खुश हैं।

​चाँदनी की सफलता पर खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद आमिर खान और जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर चमकने वाली चाँदनी अब क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।​ इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार , आरती सोंधिया, संतोषी यादव, चाँदनी के परिजन और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें – कब किसानों के खाते में आएंगे 2000, 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट