सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने 2026 के लिए अपनी इंटर्नशिप स्कीम शुरू कर दी है. यह मौका खासतौर पर उन छात्रों के लिए अहम है जो टेक्नोलॉजी, डिजाइन, मैथमेटिक्स और अन्य प्रोफेशनल फील्ड्स में पढ़ाई कर रहे हैं और सरकारी सिस्टम के साथ काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं.
सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप करने का मौका
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में छात्रों के पास सीमित समय है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है. यह इंटर्नशिप प्रोग्राम युवाओं को न सिर्फ सीखने का मौका देता है बल्कि उन्हें देश के सबसे बड़े डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम आधार से जुड़ी कार्यप्रणाली को समझने का भी अवसर देता है. UIDAI का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों के लिए खुला है. इसमें इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, आईटी, डेटा एनालिसिस, डिजाइन, मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी, लॉ और गणित/सांख्यिकी जैसे विषयों के छात्र आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और रिसर्च स्कॉलर्स सभी को मौका दिया जाता है.
आवेदन लिंक: https://forms.gle/Z3D6ZVvCVb3y6m2d9
कौन कर सकता है अप्लाई
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो या हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की हो. आमतौर पर कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए जरूरी माना जाता है. इसके अलावा संबंधित फील्ड में रुचि और बेसिक स्किल्स होना भी जरूरी है, क्योंकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होती है. यह इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होगी. चयनित उम्मीदवारों को UIDAI के अलग-अलग कार्यालयों जैसे नई दिल्ली मुख्यालय, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी सेंटर या अन्य रीजनल ऑफिस में काम करने का मौका मिल सकता है. कुछ मामलों में रिमोट वर्क का विकल्प भी दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका


