Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी SIR अभियान में कीर्तिमान.. बीएलओ श्रीकांत कुमार मार्को बने नंबर–1 परफॉर्मर

डिंडौरी SIR अभियान में कीर्तिमान.. बीएलओ श्रीकांत कुमार मार्को बने नंबर–1 परफॉर्मर

जिले में सर्वाधिक 98% प्रगति दर्ज

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में डिंडौरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी क्रम में मतदान केंद्र क्रमांक 25 के बीएलओ श्रीकांत कुमार मार्को ने 98 प्रतिशत फॉर्म भराव के साथ पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी बीएलओ को प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।

सार्थक योजना और लगातार मेहनत का परिणाम
मार्को ने बताया कि उनकी सफलता का मुख्य कारण है, रोजाना रात को अगले दिन की पूरी कार्ययोजना तैयार करना। वे पहले ही तय कर लेते थे कि किन परिवारों से मिलना है, किस दिशा में जाना है और कितने फॉर्म लंबित हैं। यह योजना उन्हें अगले दिन तेज और व्यवस्थित काम करने में मदद करती थी।

सुबह,दोपहर,शाम तीन चरणों में अभियान
उन्होंने बताया कि सुबह वे सबसे पहले उन परिवारों से मिलते थे जो काम पर जाने से पहले घर पर मिल जाते हैं। दोपहर 12 बजे तक आवश्यक फॉर्म भरवाकर वे लौट आते और तुरंत ही सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट कर देते। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे फिर से उन परिवारों से मिलने निकलते थे जो इस समय घर पर उपलब्ध रहते हैं। इस अनुशासित दिनचर्या ने उन्हें महज कुछ ही दिनों में 98 प्रतिशत उपलब्धि तक पहुंचा दिया।

जल्द होगा 100% लक्ष्य प्राप्त
मार्को ने विश्वास जताया कि शेष बचे 2 प्रतिशत कार्य को भी वे बहुत जल्द पूरा कर देंगे। जिले में SIR अभियान के दौरान उनकी इस उपलब्धि को सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणाली का आदर्श उदाहरण माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट