P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDindori News : निर्वाचन कार्य में चूक के बाद राहत… निलंबित तीन...

Dindori News : निर्वाचन कार्य में चूक के बाद राहत… निलंबित तीन शिक्षक बहाल

लापरवाही पर मिला कड़ा संदेश

डिंडौरी/खबर डिजिटल/शैलेश नामदेव/ डिंडौरी जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए तीन शिक्षकों को प्रशासन ने बहाल कर दिया है। यह निर्णय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 104 डिंडोरी के प्रतिवेदन तथा संबंधित शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार के बाद लिया गया।

इनको किया बहाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रजमोहन वालरे (प्राथमिक शिक्षक, प्राथमिक शाला वनग्राम समरधा), मनीराम धुर्वे (प्राथमिक शिक्षक, प्राथमिक शाला अजगर, विकासखंड समनापुर) और दरबारी सिंह परस्ते (सहायक अध्यापक, प्राथमिक शाला कबीर मय खुरखुरीदादर, विकासखंड करंजिया) को निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता से न करने के आरोप में पूर्व में निलंबित किया गया था।

तीनों शिक्षकों को दी कड़ी चेतावनी
अभ्यावेदन पर विचार के बाद प्रशासन ने तीनों शिक्षकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए निलंबन से बहाल करने तथा उन्हें पूर्ववत पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि को सभी प्रयोजनों के लिए कर्तव्य काल माना जाएगा, जिससे उनके सेवा लाभों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर और अधिक कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय जहां एक ओर कर्मचारियों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का सख्त संदेश भी देता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट