डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यालय डिंडौरी के कलेक्ट्रेट प्रांगण में भव्य आयोजन सम्पन्न कराया गया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 नवम्बर 2025 से 7 नवम्बर 2026 तक जिले में चार चरणों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में प्रथम चरण में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों का फूलमाला एवं बेंच लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की रुपरेखा
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू व्यौहार, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता सारस, उपाध्यक्ष नगर परिषद सारिका नायिका, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र राजपूत, हीरा परस्ते जिला पंचायत सदस्य, सुधीरदत्त तिवारी मीडिया प्रभारी, आशीष वैश्य, रजनीश राय, राहुल पांडे, राजेन्द्र परमार, पार्षद संदीप कांसकार,रितेश जैन, भागीरथ उरैती, ज्योतरादित्य भलावी, राजेश, पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी द्वारा सरस्वती मां के तैलीय चित्र पर फूलमाला अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस बैंड एवं स्कूल बैंड द्वारा “वंदे मातरम” की धुन प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
“वंदे मातरम” केवल राष्ट्रगीत नहीं – ओमप्रकाश धुर्वे
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वंदे मातरम” केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा है। इसकी रचना वर्ष 1875 में बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने की थी, जिसने देशभर में राष्ट्रभक्ति की लहर उत्पन्न की। यह गीत लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों की प्रेरणा बना। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम” की भावना हमें एकता, त्याग और देशभक्ति का संदेश देती है। युवाओं को इस गीत की भावना को जीवन में अपनाकर देश की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।
सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
राज्य स्तरीय समारोह का सुबह साढ़े 9 बजे शौर्य स्मारक भोपाल से मुख्यमंत्री का सीधा लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।


