P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीभीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर...

भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।आदेश के तहत नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक लागू रहेगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों का शैक्षणिक स्टाफ अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहेगा, ताकि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।वहीं परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी और मूल्यांकन कार्य भी यथावत जारी रहेगा।कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। साथ ही सभी स्कूल प्रबंधन और संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी मो. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट