भोपाल/खबर डिजिटल। दीपावली से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धनतेरस के दिन नीमच जिले के सैकड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास की बड़ी सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों लोगों को मकान दे रहे हैं। उन्होंने अपना एक-एक क्षण जनकल्याण में लगाया है। आज धनतेरस के अवसर पर जिन्हें भी मकान मिला है वे सौभाग्यशाली हैं।
सच्चे अर्थों में दीपावली तब होती है, जब किसी गरीब का घर रोशन होता है। आज सच में हितग्राहियों की दीपावली हो गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फूड पार्क पर भी काम रही है। इसमें सभी मसालेदार खती होगी। भविष्य में नीमच-मंदसौर को भी हेलीकॉप्टर सर्विस से जोड़ा जाएगा।
धनतेरस पर 348 परिवारों को मिला उपहार..
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि घर मिलने पर मैं सभी हितग्राहियों को बधाई देता हूं। आज 348 परिवारों को मकान का सुख मिल रहा है। लोगों को मकान मिलने से मन को संतोष हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों का जीवन सुखमय-संतोषमय हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रोशनी में त्योहार पर अगर चेहरों पर मुस्कान नहीं है, तो किस बात की दीपावली। दीपावली केवल दीप जलाने से नहीं होती, मन में उत्साह-उमंग जगाने से होती है। किराए के मकान में रोज चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन कठिनाइयों को हम समझते हैं। अपना घर होने का जो सुख है, उसकी किसी दूसरे से तुलना नहीं हो सकती।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर कारोबारियों की बल्ले-बल्ले, खरीददारों में दिख रहा उत्साह – Khabar Digital
पीएम आवास के लिए फिर सर्वे हो रहा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीमच में बने इस प्रोजेक्ट में 144 ईडब्ल्यूएस, 144 एलआईजी, 60 एमआईजी और 33 कमर्शियल प्लॉट हैं। इस प्रोजेक्ट में लोगों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके कैंपस में बस स्टॉप, हेल्थ सेंटर भी हैं।
भविष्य में इसमें स्कूल भी बनेगा। पीएम आवास योजना में शहरी-ग्रामीण लोगों को समान रूप से सुविधाएं मिल रही हैं। पीएम आवास के लिए फिर सर्वे हो रहा है। सभी इस सर्वे का लाभ उठाएं। नीमच कई कारणों से अहम है। यहां उद्योग भी अच्छे से संचालित हो रहे हैं, सड़कें बन रही हैं, खेतों में पानी आ रहा है, सिंचाई का रकबा बढ़ा है। पहले बिजली के लाले पड़ते थे, अब खेत-खेत में पानी पहुंच रहा है।
सीएम ने कहा, हर सेक्टर में काम कर रही सरकार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए टूरिज्म सहित हर सेक्टर में काम कर रही है। हम लाड़ली बहनों को दिए कमिटमेंट को पूरा कर रहे हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे हम छोड़ रहे हैं। आज हमने हर छोटे स्थान पर मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। हम फूड पार्क की योजना पर काम कर रहे हैं। इसमें सभी मसालेदार खेतियां की जाएंगी। भविष्य में नीमच-मंदसौर को भी हेलीकॉप्टर सर्विस का लाभ दिया जाएगा। मैं एक बार फिर पीएम आवास के हितग्राहियों को बधाई देता हूं।
कलेक्टर नीतू माथुर की पहल, दिवाली पर स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की अपील – Khabar Digital
हितग्राहियों ने सीएम डॉ. मोहन यादव को दिया धन्यवाद
इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने लोगों से संवाद भी किया। हितग्राही विमला सैनी के पति ने कहा कि मुझे मकान मिल रहा है। इसके लिए मैं आपका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानता हूं। मकान मिलने पर मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे स्वर्ग मिल गया हो। इस पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि धनतेरस पर आपको मकान मिल रहा है।
दूसरी हितग्राही रंजीता मौर्य ने कहा कि मेरे लिए घर एक सपना था, जो आपने पूरा कर दिया। इसके पहले हम किराए पर रह रहे थे, लेकिन अब अपना घर मिल गया है। इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं। अंगूरबाला के पति मनीष राठौर ने कहा कि हम पहले किराए के मकान में रहते थे, लेकिन अब हमारा अपना घर हो गया है। आज का दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है।


