Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक ग्रामीणों...

कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक ग्रामीणों को धमकाकर वसूली की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनीन्यूज़– सूत्रों के अनुसार माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलदीप किराना स्टोर के संचालक फरियादी कुलदीपयादव ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम इमलिया निवासी पारस चौधरी पिता लल्लू चौधरी और शुभम डुमार उर्फ आशिकी आए दिन शराब के नशे में गाँव में आतंक मचाते हैं।कुलदीप यादव का कहना है कि दिनांक 4 नवंबर 2025 को दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर गाली-गलौज, हथियारों से धमकाने और शराब पीने के लिए पैसे की माँग की। जब इस संबंध में उन्होंने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई तो आरोपियों को इसकी जानकारी लग गई।इसके बाद दोनों आरोपी फिर से दुकान पर आकर “रिपोर्ट डाल कर क्या हुआ,मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा” कहते हुए कुलदीप को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने कहा कि उन्हें हर हफ्ते ₹1000 देने होंगे, अन्यथा वे दुकान नहीं चलने देंगे।कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने केवल एनसीआर (NCR) दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल से भी की है।ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है।पीड़ित कुलदीप का कहना है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी माधव नगर पुलिस की होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट