Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशविश्व हिंदू परिषद ने लिया गौसेवा का संकल्प.. कार्यकर्ताओं ने की प्रांगण...

विश्व हिंदू परिषद ने लिया गौसेवा का संकल्प.. कार्यकर्ताओं ने की प्रांगण की सफाई

गौशाला परिसर को किया साफ-सुथरा

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने रानीपुर गौशाला में सेवा सप्ताह मनाया। इसके तहत गौसेवा का संकल्प लिया गया, ताकि गौ संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके, और गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश भी दिया और सभी से वातावरण को शुद्ध बनाने की अपील की।

गौसेवा प्रमुख ने दी जानकारी
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने बताया कि गौशाला और प्रांगण की साफ-सफाई की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा रोपण भी किया गया।उल्लेखनीय है पूरे प्रांत में सेवा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर रानीपुर गौशाला परिसर को साफ-सुथरा किया गया और पौधे लगाए गए। इस दौरान उन्होंनें सेवा सप्ताह के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक सेवा कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह अभियान आवश्यक है।

इस अवसर पर रानीपुर गौशाला के संरक्षक वीरेंद्र बिलगैया, विभाग संयोजक चंचल सिंह राजपूत, जिला सह मंत्री मनीष सिंह रघुवंशी, जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, किशन पवार, दयालु, कृष्ण विश्वकर्मा, दिलीप राठौर शाहिद अन्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट