Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशखरखरी ग्राम पंचायत में फर्जी बिल का आरोप: CM कार्यक्रम में गाड़ी...

खरखरी ग्राम पंचायत में फर्जी बिल का आरोप: CM कार्यक्रम में गाड़ी भेजने का दावा झूठा निकला पंचायत दर्पण मे लगाये गए फर्जी बिल

खरखरी ग्राम पंचायत में फर्जी बिल का आरोप: CM कार्यक्रम में गाड़ी भेजने का दावा झूठा निकला पंचायत दर्पण मे लगाये गए फर्जी बिल

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी -सूत्रों के अनुसार कटनी जिले के जनपद रीठी क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरखरी में सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। की पंचायत दर्पण फर्जी बिल लगाये गए आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के बड़वारा दौरे एवं कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव कार्यक्रम में ग्रामीणों को ले जाने के नाम पर गाड़ी भाड़ा और चाय-नाश्ते के फर्जी बिल प्रस्तुत किए।

सूत्रों का कहना है कि न तो किसी ग्रामीण को इन कार्यक्रमों में ले जाया गया और न ही किसी प्रकार का नाश्ता या वाहन व्यवस्था की गई।यहां तक कि जिन वाहनों के नाम पर बिल लगाए गए, उनके मालिकों का कहना है — “हमारी गाड़ी तो गई ही नहीं।” इस मामले ने पंचायत के वित्तीय लेनदेन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। इस मामले मे खरखरी पंचायत सचिव राजेंद्र तिवारी का कहना है की हमारे द्वारा ये बिल लगाये ही नहीं गए जबकि पंचायत दर्पण मे बिल लगे है और बिल पास हो गए हैं

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट