P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम सख्त, 25 लोगों से...

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम सख्त, 25 लोगों से वसूला 6600 रुपये जुर्माना

सबहेड:–स्वच्छता अभियान के तहत दो शिफ्ट में सफाई व्यवस्था, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 18 अप्रैल:–नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जारी है।शुक्रवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 25 लोगों पर 6600 रुपये का जुर्माना लगाया।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी के अनुसार, अभियान के दौरान 23 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 4600 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, दो लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री रखकर आवागमन बाधित करने और गंदगी फैलाने पर 2000 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया।कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की सख्त हिदायत दी गई।अभियान में क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट