P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDamoh News: 6 मैरिज गार्डन पर देर रात एफआईआर.. अव्यवस्थित पार्किंग पर...

Damoh News: 6 मैरिज गार्डन पर देर रात एफआईआर.. अव्यवस्थित पार्किंग पर की कार्रवाई

एंबुलेंस फंसने तक की स्थिति

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ नगर में संचालित मैरिज गार्डन के अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के चलते जाम के हालात सामने आ रहे है। शनिवार रात हो रही शादियों के दौरान जबलपुर रोड स्थित मैरिज गार्डन में की गई अव्यवस्थित पार्किंग से हालात तेजी से बिगड़ गए और जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर भारी जाम के हालात बन गए।इस जाम में अन्य वाहनों के साथ एंबुलेंस भी इस दौरान फंसी रही। हालातो की तरह से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया गया।

सड़को पर खड़े किए गए वाहन
बताया जा रहा है कि देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले मैरिज गार्डन में शनिवार को विवाह समारोहों में आए मेहमानों के वाहन पार्किंग व्यवस्था की कमी के चलते सड़कों पर खड़े किए जाने लगे। इस तरह से वाहन खड़ा होने के चलते मार्ग सकरा होने लगा और हालात यह बने कि जबलपुर दमोह स्टेट हाईवे पर वहां एक दूसरे के सामने आकर खड़े होने लगे। इस दौरान एंबुलेंस भी उस जाम में फस गई और जाम में फंसे लोगों ने ही हालातो की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दी।

बिगड़ते हालातो में पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिगड़ते हालातो की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के साथ देहात थाना और जबलपुर नाका चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालातो को सामान्य किया गया। इसके बाद मामले में कार्यवाही शुरू की गई। देर रात यहां स्थित 7 मैरिज गार्डन में से 6 पर कार्यवाही करते हुए बीएनएस की धारा 270 और 285 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।कार्रवाई में शामिल नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे मामले में कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भी प्रतिवेदन भेजे जाने की बात पुलिस कर रही है।

इन पर की गई कार्रवाई
मामले में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जाम और उसमें फंसी एंबुलेंस के आधार पर कार्रवाई की है। जिन मैरिज गार्डन संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है उसमें राधिका पैलेस, दमयंती, विद्या वाटिका, महावीर पैलेस मैरिज गार्डन, कृष्णा पैलेस, पवित्र बंधन मैरिज गार्डन शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट