P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: बैतूल जिला अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी… शॉर्ट सर्किट...

Breaking News: बैतूल जिला अस्पताल में लगी आग, मची अफरातफरी… शॉर्ट सर्किट बना वजह

दमकल ने पाया आग पर काबू

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ जिले के जिला अस्पताल में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार अस्पताल के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की, देखते ही देखते धुआं पूरे परिसर में फैल गया और मरीजों के साथ स्टाफ में हड़कंप मच गया।

स्टोर रूम में हुआ धमाका
स्टोर रूम में आग लगने के दौरान तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि यहां अस्पताल का वेस्ट सामान रखा हुआ था, जो आग की लपटों में आने से तेजी से धधकने लगा।

सांस लेने में हुई दिक्कत
धुंए की वजह से अस्पताल के कुछ स्टाफ को सांस लेने में दिक्कत भी हुई, जिन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। एहतियातन अस्पताल के कई कमरों को खाली कराया गया, ताकि मरीजों और परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोई हताहत नहीं
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी भी मरीज या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायर सेफ्टी सिस्टम पर उठे सवाल
अस्पताल में लगी आग ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घटना के दौरान अस्पताल का फायर सेफ्टी संयंत्र प्रभावी रूप से काम नहीं कर पाया, जिसके चलते आग तेजी से फैलती चली गई। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट