P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशNiwari News: महाराज खेत सिंह खंगार की स्मृति… तीन दिवसीय गढ़कुंडार महोत्सव...

Niwari News: महाराज खेत सिंह खंगार की स्मृति… तीन दिवसीय गढ़कुंडार महोत्सव आयोजन कलेक्टर जमुना भिड़े ने किया कार्यक्रम

स्थल का किया निरीक्षण

निवाड़ी/हेमन्त वर्मा /खबर डिजिटल/ निवाड़ी जिले के गढ़कुंडार में होने वाले महाराज खेत सिंह खंगार की स्मृति में तीन दिवसीय गढ़कुंडार महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है,इसी बीच कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर विशेष निर्देश दिए।

तीन दिवसीय गडढ़कुंडार महोत्सव
निवाड़ी जिले के गढ़कुंडार में 27 से 29 दिसंबर तक महाराजा खेत सिंह खंगार की स्मृति में तीन दिवसीय गडढ़कुंडार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर जहां खंगार समाज के लोगों में खासा उत्साह है तो वही निवाड़ी जिला प्रशासन पूरी तैयारी में लगा हुआ है, वहीं आयोजन को लेकर निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर जमुना भिड़े ने दी जानकारी
वहीं कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया है कि उक्त आयोजन संस्कृति विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिला प्रशासन के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आयोजन स्थल, एवं मेला परिसर गजानन माता मंदिर, और मुख्य किले का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर ने बताया है कि इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी तमाम आयोजन कराए जाने की बात कही वहीं आयोजन को लेकर उन्होंने किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के एक बैठक ली गई और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने की बात कही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट