जीनियस पब्लिक स्कूल के वाहन ने ट्रैक्टर को मारा टक्कर ट्रैक्टर हुआ टुकड़ों में विभाजित*
स्कूल वाहन की घोर लापरवाही आई सामने पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध
कटनी – मामला जिले के स्लीमनाबाद का है जहां एक दिल दहला देने वाला सड़क दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया है जानकारी मुताबिक स्लीमनाबाद तिराहा के आगे पान उमरिया सड़क पर एक ट्रैक्टर एम पी 21 ए ए 6211 को चालक बैक कर रहा था तभी पीछे से आ रहा स्कूल वाहन एम पी 34 टी 0674 ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी आश्चर्य तो तब हुआ जब स्कूल वाहन की टक्कर से ट्रेक्टर दो टुकड़ों में विभाजित हो गया ट्रैक्टर स्थानीय निवासी सुनील तिवारी का बताया जा रहा है स्कूल वाहन जीनियस पब्लिक स्कूल स्लीमनाबाद का था सवाल ये उठता है कि स्कूल वाहन भी चालकों के द्वारा इतनी तेज रफ्तार पर चलाया जाता है गनीमत थी कि स्कूल वाहन में बच्चे नहीं थी अगर बच्चे होते तो क्या होता सड़क दुर्घटनाएं तो रोज होती है पर एक स्कूल वैन के चालक की लापरवाही उचित नहीं है ये पूरी दुर्घटना का वीडियो सीसी कैमरा पर रिकॉर्ड हो गया जो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर चालक को हिरासत में लेते हुए मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है


