डेस्क। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद गुरुवार (30 जुलाई) को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोने के दाम में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। भोपाल, इंदौर, दिल्ली, जयपुर और लखनऊ समेत कई शहरों में सोने के नए भाव जारी हो गए हैं।
सोने के ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार इसका भाव 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बाजार में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत करीब 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
गहनों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,31,650 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,168 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है।
चांदी के दाम में आई गिरावट
औद्योगिक मांग में नरमी के कारण चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का भाव 2,16,409 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि IBJA के अनुसार इसकी कीमत 2,17,349 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। खुदरा बाजार में चांदी करीब 2,35,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।
भोपाल-इंदौर समेत प्रमुख शहरों के रेट
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना करीब 1,43,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।
दिल्ली, जयपुर, मेरठ और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,650 रुपये, 22 कैरेट 1,31,690 रुपये और 18 कैरेट 1,07,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
मुंबई, पुणे, नागपुर, भोपाल, इंदौर, दिल्ली और जयपुर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव करीब 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापट्टनम और केरल में चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बिक रही है।
क्यों बदले सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों को 3.50% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखा है। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर भी सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिला। ऐसे माहौल में बाजार विशेषज्ञ एकमुश्त निवेश की बजाय गिरावट आने पर चरणबद्ध निवेश की सलाह दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें..
