सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर के सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। कार्यक्रम में मोनियो के साथ मंत्री राजपूत दिवाली गीत गाकर जमकर झूमे। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि गोवर्धन मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।
मंत्री राजपूत ने गाया बुंदेली दिवारी गीत
सागर में सुरखी विधानसभा के जैसीनगर परंपरागत बुंदेली दिवारी गीत गाकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मोनियो के साथ जैसीनगर के गोवर्धन मेला में जमकर झूमे,परम्परागत अनुसार जैसीनगर में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले गोवर्धन मेला में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए,जिसमें क्षेत्रवासियों ने बुंदेली परंपरा अनुसार मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया। मंत्री राजपूत ने मोनियो के साथ गोवर्धन भगवान की पूजा कर मेला में परंपरागत दिवाली गीत गाई और मोनियों तथा क्षेत्रवासियों के साथ जमकर झूमे ।
30 वर्षों से मेले में शामिल हो रहे हैं मंत्री राजपूत
मंत्री राजपूत ने कहा कि मैं लगभग 30 वर्षों से जैसीनगर के गोवर्धन मेला में शामिल हो रहा हूं। जैसीनगर के भगवान गोवर्धन के दर्शन करने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आए थे। मेला हमारी संस्कृतक विरासत को दर्शाता है कि हम कितने संपन्न धर्म और समाज से आते हैं ।
Seoni Breaking News: DIG और शराब ठेकेदार पर आरक्षक ने लगाया आरोप – Khabar Digital
मंत्री राजपूत दुकानदारों से किया सीधा संवाद
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कहा, हमारे तीज त्यौहार परंपराएं हमारी बहुमूल्य विरासत है हमें अपने सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए हमारा देश त्योहारों का देश है रक्षाबंधन, दिवाली, होली,रंग पंचमी धनतेरस जैसे त्योहार वर्ष भर चलते हैं । जिन्हें हम सबको संजो कर रखना है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास को जान सके और हमारी इन परंपराओं को आगे बढ़ा सके। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार हमारे इन परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
आजकल जगह जगह ऐसे संस्कृतक मेलों का आयोजन किया जाता है। जिस से हमारी संस्कृति का प्रचार प्रसार हो सके एवं उन्हें प्रोत्साहन मिले। बुधवार को इस मेले का आयोजन सरकारी तौर पर किया जा रहा है जिसमें हम सभी शामिल होंगे। मंत्री राजपूत ने पूरे मेले का भ्रमण किया एवं क्षेत्र वासियों तथा स्थानीय दुकानदारों से खरीदी कर उनसे सीधा संवाद करते हुए सभी क्षेत्र वासियो को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
INS विक्रांत पर PM मोदी ने मनाई दीवाली, देश के नागरिकों को दीपावली दी शुभकामनाएं – Khabar Digital
स्थानीय व्यापारियों को मिलता है प्रोत्साहन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मेला एक ऐसा आयोजन है जिसमें आपके क्षेत्र का नाम दूर-दूर तक पहुंचता है। हमारे स्थानीय व्यापारियों तथा हस्तशिल्पियों के लिए यह एक बड़ा मंच होता है इसके द्वारा स्थानीय लोगों को व्यापारियों को लाभ मिलता है हमारा प्रयास है कि और अधिक बड़े स्तर पर हम इस मेले का आयोजन करेंगे।
कार्यक्रम ये लोग हुए शामिल
सागर के सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में आयोजित गोवर्धन मेला में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ,जनपद अध्यक्ष रामबाबू बृजेंद्र सिंह ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ओरिया ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, राजू बडोनिया ,पहलाद प्रजापति, नरेंद्र डब्बू आठिया ,डॉ हेमंत सिंह ,योगेश गोलू पड़रई ,स्वतंत्र जैन ,कृष्ण कुमार दुबे, विकास जोशी ,सहित हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Sagar News: ‘वोकल फॉर लोकल’ महापौर संगीता तिवारी की अपील – Khabar Digital


