सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ स्वदेशी के लिए बीजेपी के नेता मैदान में नजर आ रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी ने आह्वान किया है कि ‘वोकल फॉर लोकल।’ जिसके बाद जनता के बीच संदेश दिया जा रहा है कि निचले स्तर के हर व्यक्ति का उत्पाद खरीदा जाए, जोकि रात-दिन की मेहनत कर अपना प्रोडक्ट बनाता है। इसी कड़ी में महापौर संगीता तिवारी ने भी जनता के बीच जाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ाने का काम किया।
महापौर संगीता तिवारी की पहल
असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर महापौर संगीता सुशील तिवारी ने परिवार सहित गोपालगंज में स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाए उत्पादों की खरीददारी की। हाथ से बने दीपक,मां लक्ष्मी की प्रतिमा ,झालर सहित कील बताशे के दुकानदारों के बीच पहुंच कर महापौर ने उनका उत्साह वर्धन किया। उसके बाद महापौर और परिवार जनों ने राजघाट रोड स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बुर्जुगों को उपहार स्वरूप कंबल,मिठाई और ग्रीन आतिशबाजी का सामान भी दिया।
ये जीवन के बहुमूल्य क्षण – संगीता तिवारी
महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों की खरीदारी और बुर्जुगों के संग बिताए पल उनके जीवन के बहुमूल्य क्षण बन गए। उन्होंने शहरवासियों से पुनः अपील की है कि हमारे त्यौहार हमें जीवन की महत्वपूर्ण शिक्षाएं देते है।दूसरों को खुशी बांट कर जो आत्मीय सुख मिलता है वो अवर्णनीय है।
महापौर के साथ उनके पति डॉ. सुशील तिवारी,पुत्र सूर्यांश तिवारी,भतीजा रिशांक तिवारी,बहु प्रीति तिवारी, ऋतिका तिवारी,पुत्री शिवानी भी उपस्थित थीं।


