P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशयूजीसी बिल के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, मुरैना पूरी...

यूजीसी बिल के विरोध में सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज, मुरैना पूरी तरह बंद, शहर में पुलिस अलर्ट

मुरैना में यूजीसी बिल के विरोध में शहर बंद

मुरैना/ शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ शहर में यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के आह्वान पर गुरूवार सुबह से ही शहर पूरी तरह बंद रहा। स्वर्ण समाज द्वारा बुलाए गए इस बंद का असर मुख्य बाजारों सहित शहर के अधिकांश व्यावसायिक क्षेत्रों में देखने को मिला। दुकानदारों ने समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं।

संयुक्त रूप से निकाली गई रैली

ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा और अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य एकजुट होकर बाजार में रैली निकालते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल कानून को वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की और सरकार से तत्काल निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बाजार बंद और रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुरैना पुलिस के साथ सीआईडी की टीमें भी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी करती रहीं। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट