P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ:स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

झाबुआ:स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

निजी डाटा सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

झाबुआ,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार को रैली निकालकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए और प्रशासनिक दफ्तरों तक मार्च किया।कर्मचारियों ने पोस्टर और बैनरों के माध्यम से अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। “हाजिरी से नहीं, कार्य से हमारी पहचान है” और “निजी डाटा चोरी, हांगा, सायंक ऐप नहीं लगेगा” जैसे स्लोगनों से कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रक्रिया और सरकारी ऐप पर आपत्ति दर्ज की।प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी प्रक्रिया को तत्काल बंद करने, निजी डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की निजता का संरक्षण करने की मांग की। संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट